ICAI CA फाउंडेशन और इंटर परीक्षा के नतीजे घोषित, बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, जानें टॉपर्स और पास प्रतिशत
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. मदुरै की लोगप्रिया पीपी और ऐलनाबाद के कन्हैया लाल ने अपने-अपने वर्गों में अखिल भारतीय रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है.
- Read in
- English
ICAI CA Foundation, Inter Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 8 मार्च 2026 को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट (जनवरी सत्र) परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इन परिणामों में महिला उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला है. फाउंडेशन श्रेणी में शीर्ष तीनों रैंक पर छात्राओं ने कब्जा किया है, वहीं इंटरमीडिएट श्रेणी के टॉप तीन में भी दो छात्राएं शामिल हैं. छात्र अपना डिजिटल स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल icai.nic.in पर देख सकते हैं.
फाउंडेशन रिजल्ट: मदुरै की लोगप्रिया बनीं नेशनल टॉपर
सीए फाउंडेशन परीक्षा में मदुरै की लोगप्रिया पीपी ने 400 में से 366 अंक (91.50%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. मिदनापुर की खुशी सिकारिया 365 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन उम्मीदवार रहे— कन्नूर की हिबा पी, काठमांडू के सुमन कार्की और सूरत के राघव नरेश गुप्ता, जिन्होंने 361 अंक प्राप्त किए. यह भी पढ़े: JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 का 12 फरवरी को जारी हो सकता है रिजल्ट; आधिकारिक वेबसाइटों पर ऐसे कर सकते है स्कोरकार्ड डाउनलोड
इंटरमीडिएट रिजल्ट: कन्हैया लाल ने किया टॉप
सीए इंटरमीडिएट स्तर पर ऐलनाबाद के कन्हैया लाल ने 600 में से 508 अंक (84.67%) प्राप्त कर मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है. पेरिनथलमन्ना की फातिमा शहजा के (504 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि फरीदाबाद की वान्या बंसल (498 अंक) ने तीसरी रैंक हासिल की. इंटरमीडिएट स्तर पर भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है.
परीक्षा सांख्यिकी और पास प्रतिशत
इस वर्ष फाउंडेशन परीक्षा में कुल 1,09,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे. पूरे देश के 566 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 19.23% रहा. आंकड़ों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 20.13% रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 18.26% दर्ज किया गया.
इंटरमीडिएट स्तर पर पास प्रतिशत का विवरण इस प्रकार है:
-
ग्रुप 1: 13.96% (1,05,526 में से 14,733 उत्तीर्ण)
-
ग्रुप 2: 15.54% (69,477 में से 10,798 उत्तीर्ण)
-
दोनों ग्रुप: 9.39% (41,798 में से 3,924 उत्तीर्ण)
परिणाम देखने के चरण (Steps to Check Result)
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं.
-
"CA Foundation" या "CA Inter" रिजल्ट जनवरी 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर (जैसे SRO/NRO) दर्ज करें.
-
स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें.
-
'Submit' पर क्लिक करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
फाउंडेशन परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अब इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. वहीं, इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पास करने वाले छात्र अब अपनी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और सीए फाइनल की दिशा में आगे बढ़ेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

