India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Preview: आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला है, जहां दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए भिड़ने को तैयार हैं. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 11 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. हालिया भिड़ंत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और बाउंस मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सफल हो सकते हैं. रात के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs NZ Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या और ग्लेन फिलिप्स के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs NZ T20 World Cup Final Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup Final Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs NZ T20 World Cup Final Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing Prediction)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.