International Women's Day 2026 Messages in Hindi: आधुनिक समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका किसी भी अन्य वर्ग से कम नहीं है. दुनिया की आधी आबादी होने के नाते, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं. बावजूद इसके, कई स्तरों पर आज भी महिलाओं को समान अवसर और अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इसी असमानता को दूर करने और महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार वर्ष 1975 में 8 मार्च को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी थी. इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी और मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए लैंगिक समानता अनिवार्य है.
दुनिया भर की महिलाओं के लिए 8 मार्च का दिन काफी अहमियत रखता है, क्योंकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस अवसर पर आप इन प्रेरक हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए महिलाओं को हैप्पी इंटरनेशनल विमेंस डे कहकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं.





आपने गौर किया होगा कि महिला दिवस के कार्यक्रमों में 'बैंगनी' (Purple) रंग का विशेष महत्व होता है. यह रंग 20वीं सदी में शुरू हुए 'मताधिकार आंदोलन' (Suffragette Movement) से जुड़ा है. उस समय बैंगनी, सफेद और हरे रंगों का उपयोग महिलाओं के आंदोलन के प्रतीक के रूप में किया गया था. इन रंगों में बैंगनी गरिमा और न्याय का प्रतीक, सफेद पवित्रता का प्रतीक और हरा रंग आशा का प्रतीक है. आज 'बैंगनी' रंग को फेमिनिस्ट आंदोलनों द्वारा महिलाओं की शक्ति, गरिमा और महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुखता से अपनाया गया है.
महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाले उस संघर्ष का हिस्सा है जिसका लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहां महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर मिलें. विज्ञान, राजनीति, तकनीक या घरेलू जिम्मेदारी—हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है. 8 मार्च का दिन हमें इस संकल्प की याद दिलाता है कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए सदैव तत्पर रहें.













QuickLY