India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Record And Milestone: न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा टाइटल अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match Record And Milestone Details: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब क्रिकेट फैंस को एक हाईवोल्टेज फाइनल देखने को मिलेगा. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड को वानखेड़े स्टेडियम में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. खास बात यह है कि भारत इस मुकाबले में अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरेगा.

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी.

टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकता है. खास बात यह है कि यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं और उनकी रणनीति को इस टूर्नामेंट में काफी सराहा गया है.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 10 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछली पांच भिड़ंत की बात करें तो तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि दो मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है, जिसके चलते फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 19,000 रन पूरे करने से 79 रन दूर हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में 9,500 रन पूरे करने से 41 रन दूर हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के पूरे करने के लिए उन्हें 2 छक्कों की जरूरत है.

वरुण चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 4 विकेट दूर हैं.

वॉशिंगटन सुंदर फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने से 2 विकेट दूर हैं.

कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने से 5 विकेट दूर हैं.

तिलक वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,500 रन पूरे करने से 50 रन दूर हैं.

संजू सैमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने से 2 छक्के दूर हैं. वहीं फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने से 7 चौके दूर हैं.

हार्दिक पांड्या फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से 72 रन दूर हैं. वहीं 800 चौके पूरे करने के लिए उन्हें 9 चौकों की जरूरत है. इसके अलावा आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1,000 रन पूरे करने से वह सिर्फ 3 रन दूर हैं.

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने से 7 छक्के दूर हैं. वहीं फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 8,500 रन पूरे करने से 44 रन दूर हैं.

अक्षर पटेल फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में 250 चौके पूरे करने से 4 चौके दूर हैं.

शिवम दुबे टी20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने से 78 रन दूर हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में 250 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं.

अर्शदीप सिंह आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने से 3 विकेट दूर हैं.

जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड से 3 विकेट दूर हैं. इसके अलावा वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के सामने ये रिकॉर्ड

टिम सीफर्ट फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने से 87 रन दूर हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में 700 चौके पूरे करने से 8 चौके दूर हैं.

कोल मैककोन्ची टी20 क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने से 35 रन दूर हैं.

रचिन रवींद्र टी20 क्रिकेट में 200 चौके पूरे करने से 9 चौके दूर हैं. वहीं आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1,000 रन पूरे करने से 14 रन दूर हैं.

फिन एलन टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने से 8 छक्के दूर हैं. वहीं फर्स्ट क्लास + लिस्ट ए + टी20 क्रिकेट में 8,000 रन पूरे करने से 96 रन दूर हैं. इसके अलावा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे करने से वह 81 रन दूर हैं.

डेवोन कॉनवे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने से 36 रन दूर हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 चौके पूरे करने से 1 चौका दूर हैं.

मिचेल सैंटनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने से 2 विकेट दूर हैं.

डेरिल मिशेल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे करने से 84 रन दूर हैं. वहीं वह इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकॉर्ड से 3 कैच दूर हैं.

ग्लेन फिलिप्स आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकॉर्ड से 2 कैच दूर हैं.

मैट हेनरी आईसीसी टूर्नामेंट्स में 50 विकेट पूरे करने से 2 विकेट दूर हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.