News

Bondi Beach Terror Attack: बोंडी बीच हमले पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा..भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ मजबूती से खड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के (Bondi Beach) पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है.

Bondi Beach Terror Attack: बोंडी बीच हमले पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा..भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ मजबूती से खड़ा
(Photo Credits ANI)

Bondi Beach Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के (Bondi Beach) पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय के पवित्र त्योहार (Hanukkah) के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किया गया, जो बेहद अमानवीय और निंदनीय है.प्रधानमंत्री ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की जनता की ओर से वे शोक संतप्त परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं.पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत (India) ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लोगों के साथ पूरी तरह एकजुट है और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ उनके संघर्ष का समर्थन करता है.प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत की नीति आतंकवाद के प्रति (Zero Tolerance) की है और देश आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता रहेगा. ये भी पढ़े:Pulwama Attack 6th Anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले पर पीएम मोदी ने जताया शोक 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2025 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).