Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड पर जारी इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टीम इंडिया दूसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर सिर्फ 105 रन ही बना सकी है. फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 20 रन की लीड शेष है.
Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Day 2 Live Streaming And Telecast Details: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला 6 मार्च से पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में खेला जा रहा हैं. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच इस दौरे का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला यानी डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 29 ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन बना लिया थे. आज यानी 8 मार्च को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से खेला जाएगा. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women Only Test Day 2 Scorecard: पर्थ डे नाईट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों में मुकाबला, दूसरी पारी में भारत ने गंवाए 6 विकेट
भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड पर जारी इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टीम इंडिया दूसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर सिर्फ 105 रन ही बना सकी है. फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 20 रन की लीड शेष है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W Only Test Date And Venue)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज यानी 8 मार्च से पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W Only Test Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W Only Test Live Streaming In India)
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

