Mumbai Weather Forecast: मुंबई में लगातार चौथे दिन मुसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मुंबई ने 20 अगस्त, 2025 की सुबह 7:00 बजे मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. चेतावनी में कहा गया है कि तेज़ बारिश के कारण जलभराव, सड़क यातायात में बाधा और लोकल ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है...
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मुंबई ने 20 अगस्त, 2025 की सुबह 7:00 बजे मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. चेतावनी में कहा गया है कि तेज़ बारिश के कारण जलभराव, सड़क यातायात में बाधा और लोकल ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे घरों के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, और निचले व बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें. विभिन्न क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन राहत दलों और नगर निगम के अधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है. IMD ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और समय-समय पर अपडेट देता रहेगा. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Cancel List: ध्यान दें! मुंबई में भारी बारिश के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
मुंबई में लगातार चौथे दिन मुसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
The India Meteorological Department (IMD) Mumbai has issued a Red alert at 7:00 am on August 20, 2025, valid for the next three hours, forecasting moderate to intense spells of rain likely over Mumbai, Palghar, and Thane districts.
— Richa Pinto (@richapintoi) August 20, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2025 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

