News

Mumbai Local Ticket Scam: AI से बने फर्जी टिकट के साथ मुंबई लोकल में पकड़े गए 3 लोग, रेलवे में हड़कंप

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई लोकल में नकली टिकट बनाने की एक और कोशिश का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार, मुंबई की एक AC लोकल में तीन यात्री AI जनरेटेड सीज़न पास का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए. यह घटना 28 नवंबर को शाम 6:45 बजे परेल–कल्याण ट्रेन में हुई, जब TTI प्रशांत कांबले ने RPF की मदद से जांच की...

Mumbai Local Ticket Scam: AI से बने फर्जी टिकट के साथ मुंबई लोकल में पकड़े गए 3 लोग, रेलवे में हड़कंप
मुंबई लोकल टिकट घोटाला (Photo: X|@mid_day)

सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने मुंबई लोकल (Mumbai Local) में नकली टिकट बनाने की एक और कोशिश का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार, मुंबई की एक AC लोकल में तीन यात्री AI जनरेटेड सीज़न पास का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए. यह घटना 28 नवंबर को शाम 6:45 बजे परेल–कल्याण ट्रेन में हुई, जब TTI प्रशांत कांबले ने RPF की मदद से जांच की. पकड़े गए तीन यात्रियों एक महिला और दो पुरुष ने ऑफिशियल UTS ऐप की बजाय अपने मोबाइल फोन के डॉक्यूमेंट फोल्डर में सेव किए गए “UTS सीज़न पास” दिखाए. जांच के दौरान सभी तीनों डिजिटल पास पर एक ही UTS नंबर XOOJHN4569 मिला, जिससे अधिकारियों को धोखाधड़ी का संदेह हुआ. बाद में मोबाइल नंबरों की जांच करने पर पता चला कि तीनों में से किसी के नाम पर भी वैध सीज़न टिकट मौजूद नहीं था. इसके बाद उन सभी के खिलाफ नकली पास का उपयोग कर यात्रा करने का मामला दर्ज कर लिया गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: लापरवाही की हद है! मालगाड़ी के नीचे कपल करने लगा रोमांस, अचानक शुरू हुई ट्रेन, बाल बाल बचे दोनों, लखनऊ का वीडियो आया सामने

AI से बने फर्जी टिकट के साथ मुंबई लोकल में पकड़े गए 3 लोग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2025 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).