YouTuber Doperman aka Ritik Chandna Arrested: विवादित वीडियो के बाद यूट्यूबर डोपरमैन अरेस्ट, गाय को नॉन-वेज मोमोज खिलाने का आरोप
‘डोपरमैन’ नाम से मशहूर यूट्यूबर रितिक चंदना को हरियाणा के गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यू कॉलोनी निवासी रितिक चंदना को गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सदस्यों ने पीटा और सड़कों पर घुमाया...
‘डोपरमैन’ (Doperman) नाम से मशहूर यूट्यूबर रितिक चंदना (Ritik Chandna) को हरियाणा के गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यू कॉलोनी निवासी रितिक चंदना को गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सदस्यों ने पीटा और सड़कों पर घुमाया. यह हमला उस समय हुआ जब उसकी लाइव स्ट्रीम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर गाय को चिकन मोमोज खिलाता दिख रहा था. इस घटना के बाद रितिक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई. वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि घटना को लेकर पूछताछ के दौरान रितिक और उसके पिता माफी मांगते नज़र आते हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: गजब है! हेलमेट नहीं पहनने के कारण कार सवार स्कूल संचालक का काट दिया चालान, आगरा पुलिस की लापरवाही आई सामने
विवादित वीडियो के बाद यूट्यूबर डोपरमैन अरेस्ट
The YouTuber known as "god polaris" or "doperman" was reportedly apprehended by police following complaints from the Gau Raksha Dal and Bajrang Dal for a live stream incident where he fed a cow a chicken momo. pic.twitter.com/8eJt6xHXKM
— OnlyLafda_ (@OnlyLafda_) December 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2025 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

