जरुरी जानकारी

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म, नाम की गलती पड़ सकती है भारी, ऐसे करें सुधार

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जुलाई की शुरुआत में आ सकती है, लेकिन नाम या ई-केवायसी में गड़बड़ी होने पर भुगतान अटक सकता है.

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म, नाम की गलती पड़ सकती है भारी, ऐसे करें सुधार
PM-Kisan 20th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Name Mismatch: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 20वीं किस्त का इंतजार देशभर के हजारों किसान बेसब्री से कर रहे हैं. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड और पात्र किसानों को हर साल सरकार की ओर से 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए तीन किश्तों में मिलती है.

अब तक योजना के 19 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है. 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों को जारी की गई थी. ऐसे में 20वीं किस्त जुलाई 2025 की शुरुआत में आने की संभावना बताई है.

यह भी पढ़े-SBI से लेकर HDFC Bank तक, जानें कौन से बैंक दे रहे हैं कम ब्याज पर पर्सनल लोन

नाम में गड़बड़ी तो अटक सकता है पैसा

सरकार ने साफ कहा है, कि किसानों को अगली किस्त समय पर मिले, इसके लिए जरूरी है कि वह अपनी पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करें. सबसे ज्यादा दिक्कत आधार कार्ड और योजना के रिकॉर्ड में नाम की गड़बड़ी के कारण आती है.

अगर किसान के आधार कार्ड में लिखा हुआ नाम और पीएम किसान योजना में दर्ज नाम आपस में मेल नहीं खाता, जैसे नाम की स्पेलिंग गलत हो, फॉर्मेट अलग हो या सिर्फ आंशिक नाम लिखा हो, तो ऐसी स्थिति में योजना की किस्त अटक सकती है. ऐसे मामलों में किसानों को सलाह दी जाती है, कि वह अपना नाम आधार कार्ड के रिकॉर्ड के अनुसार सही करवा लें, तभी उन्हें अगली किस्त का भुगतान मिल सकेगा.

नाम सुधारने और ई-केवायसी पूरा करने की प्रक्रिया

सरकार ने अब नाम सुधारने की प्रक्रिया और भी आसान बना दी है. किसान नीचे दिए गए किसी भी तरीके से अपना नाम सुधार सकते हैं, और ई-केवायसी (e-KYC) पूरा कर सकते हैं:

फेस ऑथेंटिकेशन के ज़रिए ई-केवायसी (मोबाइल ऐप से)

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से पीएम-किसान मोबाइल ऐप (PM-Kisan Mobile App) और आधार फेस आरडी ऐप (Aadhaar Face RD App) डाउनलोड करें.
  • पीएम किसान ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • ‘लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status)’ सेक्शन में जाएं.
  • अगर ई-केवायसी स्टेटस 'नहीं' दिख रहा है, तो ‘ई-केवायसी’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और ऐप को चेहरा स्कैन (Face Scan) करने की अनुमति दें.
  • जब आपका चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन हो जाएगा, तो ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
  • यह स्थिति 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपडेट हो जाती है.

सीएससी केंद्र जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवायसी

आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के ज़रिए भी ई-केवायसी और नाम में सुधार कर सकते हैं.

इसलिए जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह समय रहते अपनी जानकारी सही करवा लें, ताकि उन्हें अगली किस्त मिलने में कोई दिक्कत न हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).