Rohit Sharma Forgets Story About Tim Paine On Stage: मास्टर्स यूनियन से मानद डिग्री लेते वक्त टिम पेन की कहानी भूल गए रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल, बारबार दोहराते रहे पता नहीं क्या बोला
कहानी बीच में ही भूलते हुए रोहित मुस्कुराते हुए बोले, “मुझे अब भी याद है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन थे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कुछ कहा था… पता नहीं क्या बोला था.” रोहित की इस मजेदार प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया और फैंस ने एक बार फिर उनकी भूलने वाली आदत देखी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Rohit Sharma Forgets Story About Tim Paine On Stage: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अपनी मासूम भूलने की आदत के लिए पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला. 21 दिसंबर(रविवार) को रोहित शर्मा को मास्टर्स यूनियन में क्रिकेट के लिए उनके योगदान के सम्मान में मानद डिग्री और एक क्रिकेट बैट भेंट की गई. इस मौके पर भाषण देते हुए रोहित ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ा एक किस्सा सुनाना शुरू किया, जिसमें तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का जिक्र था. लेकिन कहानी बीच में ही भूलते हुए रोहित मुस्कुराते हुए बोले, “मुझे अब भी याद है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन थे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कुछ कहा था… पता नहीं क्या बोला था.” रोहित की इस मजेदार प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया और फैंस ने एक बार फिर उनकी भूलने वाली आदत देखी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
रोहित शर्मा भूल गए टिम पेन के बारे में कहानी
"muze Abhi bhi yaad hai AUS ke Captain ne kuch bola tha pc me ki... Pata nahi kya bola tha." 😭😂❤️
Rohit first said that he still remembers how the Aus captain said something in a pc and then immediately forgot what exactly was said.
bRO and his forgetful habit 🙏😂 pic.twitter.com/52rhiYMzlz
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2025 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

