Today’s Google Googly: वेबकैम का आविष्कार क्यों किया गया? जानिए इस सवाल की मजेदार कहानी
आज के डिजिटल युग में वेबकैम हमारे लैपटॉप, मोबाइल और मीटिंग का अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेबकैम का आविष्कार सेल्फी या वीडियो कॉल के लिए नहीं हुआ था?
Why Was the Webcam Invented?: आज के डिजिटल युग में वेबकैम हमारे लैपटॉप, मोबाइल और मीटिंग का अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेबकैम का आविष्कार सेल्फी या वीडियो कॉल के लिए नहीं हुआ था? बल्कि इसकी शुरुआत एक बहुत ही आम और मजेदार वजह से हुई थी, यह देखने के लिए कि कॉफी पॉट में कॉफी बची है या नहीं! जी हां, यह सवाल आज के Google Googly सवालों में से एक था, "वेबकैम का आविष्कार क्यों हुआ (Why Was the Webcam Invented?)" इस सवाल ने लोगों की जिज्ञासा इतनी बढ़ा दी कि लोग इंटरनेट पर इसका जवाब खोजने लगे.
फिर जवाब मिला, 1991 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कुछ वैज्ञानिकों ने एक कैमरा लगाया, जिससे वे दूर से देख सकते थे कि उनके ब्रेक रूम में कॉफी बची है या नहीं.
ये भी पढें: Today’s Googly: कंगारू के कितने पैर होते हैं? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!
दुनिया का पहला वेबकैम यहीं बना
दरअसल, बार-बार उठकर वहां जाने की झंझट से बचने के लिए उन्होंने इसे लाइव फीड से जोड़ दिया. यही था दुनिया का पहला वेबकैम! इस मजेदार कहानी को फिर से जिंदा किया है Ogilvy India के Google Googly कैंपेन ने. इस अभियान का मकसद है, रोजमर्रा की चीजों के पीछे छिपी रोचक कहानियों को उजागर करना.
जैसे क्रिकेट में "गुगली" एक ऐसा गेंद होता है, जो बल्लेबाज को चौंका देता है. वैसे ही ये सवाल भी लोगों को सोचने और सर्च करने पर मजबूर कर देते हैं.
Google Googly क्या है?
Google Googly एक इंटरैक्टिव और मजेदार कैंपेन है, जिसे Ogilvy India ने तैयार किया है. इसका मकसद है, आम से सवालों में छुपे असामान्य जवाबों के जरिए लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाना और उन्हें सर्च करने के लिए प्रेरित करना. ये सवाल टीवी, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अचानक सामने आते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं.
इस कैंपेन ने दिखा दिया है कि सीखना सिर्फ किताबों में नहीं होता, बल्कि जब हम किसी रोचक सवाल के जवाब खोजते हैं, तब असली सीख होती है. Google Googly यही काम कर रहा है. हर दिन की चीजों को मजेदार बना देना.
सभी सवालों का दें जवाब
तो अगली बार जब आप वेबकैम ऑन करें, तो याद रखिए कि इसकी शुरुआत हुई थी सिर्फ ये देखने के लिए कि कॉफी बची है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

