VIDEO: सड़क पर गिरा बड़ा पेड़, बाल बाल बचा डिलीवरी बॉय, विरार के आगाशी का वीडियो आया सामने
एक कहावत है 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय' ये वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि लोग बड़े बड़े हादसों में भी अपनी किस्मत के कारण बच जाते है.
विरार, महाराष्ट्र: एक कहावत है 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय' ये वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि लोग बड़े बड़े हादसों में भी अपनी किस्मत के कारण कुछ लोग बच जाते है. मुंबई के विरार से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि एक बड़ा सा पेड़ सड़क पर गिर जाता है और इसी दौरान एक डिलीवरी बॉय वहां से निकल रहा होता है, जैसे ही डिलीवरी बॉय निकलता है, पेड़ गिर जाता है और और डिलीवरी बॉय गाड़ी समेत नीचे गिर जाता है. इस हादसे में डिलीवरी बॉय की जान बाल बाल बच गई. हालांकि उसको थोड़ी बहुत चोटें आई है. ये घटना आगाशी चालपेठ के महाराष्ट्र बैंक के पास की है. करीब रात 10:30 बजे की ये घटना है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @IndiaToday नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Mumbai Local Train Suicide: बाप -बेटे ने की लोकल ट्रेन के सामने कूदकर ख़ुदकुशी, मुंबई के भाईंदर रेलवे स्टेशन की घटना-Video
बाल बाल बची डिलीवरी बॉय की जान
A delivery boy in Virar, Mumbai, narrowly escaped a major accident when a tree suddenly fell near him on Saturday night. The incident, which occurred near Maharashtra Bank in Agashi Chalpeth around 10:30 PM, was captured on a nearby CCTV camera.#Virar #Mumbai #Deliveryboy… pic.twitter.com/xJ0Bv8cCY1
— IndiaToday (@IndiaToday) March 30, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

