News

TCS Layoffs: सैलरी नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 29 जुलाई से पुणे के ऑफिस के बाहर फूटपाथ पर सोने को मजबूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लगातार कर्मचारियों को जॉब से निकाला जा रहा है. अब पुणे के एक कर्मचारी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है. दरअसल एक कर्मचारी को सैलरी नहीं गई तो कर्मचारी ऑफिस के बाहर फूटपाथ पर भी सो रहा है.

TCS Layoffs: सैलरी नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 29 जुलाई से पुणे के ऑफिस के बाहर फूटपाथ पर सोने को मजबूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल
(Photo Credits: Wikimedia Commons, X/@_jaydeepkarale)

TCS Layoffs: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लगातार कर्मचारियों को जॉब से निकाला जा रहा है. अब पुणे के एक कर्मचारी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है. दरअसल एक कर्मचारी को सैलरी नहीं गई तो कर्मचारी ऑफिस के बाहर फूटपाथ पर भी सो रहा है. बताया जा रहा है की ये कर्मचारी 29 जुलाई से बाहर फूटपाथ पर सो रहा है.पुणे के सह्याद्री पार्क स्थित कंपनी का ये मामला बताया जा रहा है. इस दौरान कर्मचारी का पोस्ट भी वायरल हो रहा है.कर्मचारी ने टीसीएस की एचआर टीम को पहले ही सूचित कर दिया था कि अगर उसे समय पर वेतन नहीं मिला, तो वह कंपनी के बाहर फुटपाथ पर सोने को मजबूर हो जाएगा क्योंकि उसके पास अब रहने या खाने के लिए पैसे नहीं हैं. इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई सहायता या प्रतिक्रिया नहीं मिली.इस कर्मचारी की एक तस्वीर, जिसमें वह ऑफिस के बाहर खुले में सोता दिख रहा है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर के साथ एक नोट भी चिपकाया गया है, जिसमें लिखा है,'मैंने 29 जुलाई 2025 को पुणे के सह्याद्री पार्क स्थित टीसीएस ऑफिस में रिपोर्ट किया, लेकिन अभी तक मेरा आईडी टीसीएस के सिस्टम और अलटीमेटिक्स पर एक्टिव नहीं किया गया है और 30 जुलाई को वादा किए जाने के बावजूद वेतन भी नहीं मिला है.कर्मचारी के अनुसार, जब एचआर से संपर्क किया गया, तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला. उसके बाद से वह लगातार बाहर फुटपाथ पर ही रात गुजार रहा है. ये भी पढ़े:TCS का बड़ा फैसला: सीनियर लेवल की भर्तियों पर ब्रेक, सालाना इंक्रीमेंट स्थगित!

सैलरी नहीं मिलने पर कंपनी के बाहर सोता कर्मचारी

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).