देश

Dry Day List 2026: भारत में ड्राई डे की सूची जारी, गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त सहित प्रमुख त्योहारों पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें; देखें पूरी लिस्ट

वर्ष 2026 के लिए भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहने वाले दिनों (ड्राई डे) की आधिकारिक सूची तैयार हो गई है.

Dry Day List 2026: भारत में ड्राई डे की सूची जारी, गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त सहित प्रमुख त्योहारों पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें; देखें पूरी लिस्ट
(Photo Credits ANI)

Dry Day List 2026: भारत में नए साल के आगाज के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों ने साल 2026 के लिए 'ड्राई डे' (Dry Days) का कैलेंडर अंतिम रूप दे दिया है. इस साल भी राष्ट्रीय अवकाशों, प्रमुख धार्मिक त्यौहारों और महत्वपूर्ण वर्षगांठों के अवसर पर शराब की दुकानों, बार और रेस्टोरेंट में शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा क्षेत्रीय महत्व के दिनों पर भी शराब बंदी लागू रहेगी.

राष्ट्रीय ड्राई डे

भारत के संविधान और आबकारी कानूनों के अनुसार, साल में तीन दिन ऐसे होते हैं जब पूरे देश में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। इन राष्ट्रीय अवकाशों पर पांच सितारा होटलों से लेकर स्थानीय दुकानों तक, कहीं भी शराब उपलब्ध नहीं होती है. यह भी पढ़े:  Goa Dry Days December 2025: गोवा सरकार का फैसला, जिला पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे घोषित; चेक डेट

  • 26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस

  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती

वर्ष 2026 की महीनेवार ड्राई डे सूची

राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के आधार पर राज्यों द्वारा घोषित ड्राई डे की संभावित सूची इस प्रकार है:

पहली तिमाही (जनवरी - मार्च) वर्ष की शुरुआत में उत्तर और पश्चिम भारत में अधिक प्रतिबंध देखने को मिलेंगे.

  • 14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति (दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्रभावी)

  • 30 जनवरी (शुक्रवार): शहीद दिवस (मुख्यतः दिल्ली और महाराष्ट्र में)

  • 15 फरवरी (रविवार): महाशिवरात्रि

  • 19 फरवरी (गुरुवार): छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र विशेष)

  • 4 मार्च (बुधवार): होली

  • 20-21 मार्च: ईद-उल-फितर (चांद के दीदार पर निर्भर)

  • 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी

  • 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती

दूसरी तिमाही (अप्रैल - जून)

  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

  • 14 अप्रैल (मंगलवार): अंबेडकर जयंती

  • 1 मई (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा

  • 26-27 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद)

  • 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम

तीसरी तिमाही (जुलाई - सितंबर)

  • 25 जुलाई (शनिवार): आषाढ़ी एकादशी (विशेषकर महाराष्ट्र में)

  • 26 अगस्त (बुधवार): जन्माष्टमी / ईद-ए-मिलाद

  • 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी

  • 25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी

चौथी तिमाही (अक्टूबर - दिसंबर)

  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा (विजयादशमी)

  • 31 अक्टूबर (शनिवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती (उत्तर भारत)

  • 8 नवंबर (रविवार): दिवाली / लक्ष्मी पूजन

  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती

  • 6 दिसंबर (रविवार): महापरिनिर्वाण दिवस (महाराष्ट्र विशेष)

  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस (दिल्ली समेत कई राज्यों में ड्राई डे घोषित)

ड्राई डे के पीछे का उद्देश्य और नियम

भारत में ड्राई डे लागू करने का आधार संविधान के अनुच्छेद 47 में निहित है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और नैतिकता के हित में मादक पेय पदार्थों के सेवन को नियंत्रित करने का निर्देश देता है। इसका मुख्य उद्देश्य संवेदनशील त्यौहारों के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और राष्ट्रीय नायकों के प्रति सम्मान प्रकट करना है.

 चुनाव के दौरान  के ड्रा डे

इसके अलावा, चुनाव के दौरान मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में ड्राई डे लागू करना अनिवार्य है ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर राज्य आबकारी विभाग द्वारा भारी जुर्माना या लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2026 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).