SRH Confirm Ishan Kishan As Stand-In Captain Ahead of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी चोट से उबर रहे हैं, जिसके चलते टीम ने यह बदलाव किया है. वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह भी पढ़ें: Indian Premier League Stats And Records Till 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड और आंकड़े, रन से लेकर विकेट तक कई दिग्गजों के नाम दर्ज हैं उपलब्धियां
इशान किशन को कप्तान, अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया
𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨
Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.
Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 18, 2026
पैट कमिंस की चोट और वापसी पर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस दिसंबर 2025 से लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं. इसी वजह से वह लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे और अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूरी तरह फिट होने की मंजूरी नहीं मिली है.
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि पैट कमिंस टूर्नामेंट के बीच में टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन शुरुआती मैचों के लिए टीम ने स्थिर नेतृत्व बनाए रखने का फैसला किया है.
ईशान किशन की कप्तानी और फॉर्म
ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में उन्होंने भारत टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक भी लगाया था.
आईपीएल में यह उनका कप्तान के तौर पर पहला अनुभव होगा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके पास अच्छा अनुभव है. उन्होंने झारखंड टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया था और 2016 में भारत अंडर 19 टीम की कप्तानी भी की थी. ईशान किशन साल 2023 के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जब इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कमान संभाली थी.
सीजन की शुरुआत में बड़ी चुनौती
सनराइजर्स हैदराबाद टीम को सीजन के पहले ही मैच में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. टीम 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलेगी. इस मैच की खास बात यह होगी कि पहली बार आईपीएल इतिहास में सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करते नजर आएंगे. वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाए जाने से उनकी लगातार अच्छे प्रदर्शन को इनाम मिला है.












QuickLY