त्योहार

Gudi Padwa 2026 Sanskrit Wishes: शुभं भवतु नववर्षम्! इन Shlokas, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें गुड़ी पड़वा की बधाई

हिंदू नववर्ष को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में इस डिजिटल युग में अपनी परंपराओं से जुड़े रहने के लिए आप इन संस्कृत श्लोकों और शुभकामना संदेशों को साझा कर सकते हैं. आप इन संस्कृत विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनें प्रियजनों को शुभं भवतु नववर्षम् कहकर गुड़ी पड़वा की बधाई दे सकते हैं.

Gudi Padwa 2026 Sanskrit Wishes: शुभं भवतु नववर्षम्! इन Shlokas, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें गुड़ी पड़वा की बधाई
गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

Gudi Padwa 2026 Sanskrit Wishes: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास का विशेष धार्मिक महत्व है. इस महीने से न केवल मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के पर्व 'चैत्र नवरात्रि' (Chaitra Navratri) की शुरुआत होती है, बल्कि इसी पावन तिथि से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) का भी आगाज़ होता है. भारत के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. विशेष रूप से महाराष्ट्र (Maharashtra), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तेलंगाना (Telangana) और कर्नाटक (Karnataka) में इसे 'गुड़ी पड़वा' (Gudi Padwa) उगादि के रूप में जाना जाता है. इस साल यह पर्व 19 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है.

'गुड़ी' का अर्थ 'विजय पताका' या झंडा होता है. इस दिन लोग अपने घरों के मुख्य द्वार या खिड़कियों पर ऊंचे स्थान पर गुड़ी सजाते हैं. इसे रेशमी कपड़े, नीम की पत्तियों, फूलों के हार और ऊपर से तांबे या पीतल के पात्र से सुसज्जित किया जाता है.  घरों में रंगोली बनाई जाती है और पारंपरिक पकवान तैयार किए जाते हैं. मान्यता है कि गुड़ी फहराने से घर में सुख-शांति और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

हिंदू नववर्ष को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में इस डिजिटल युग में अपनी परंपराओं से जुड़े रहने के लिए आप इन संस्कृत श्लोकों और शुभकामना संदेशों को साझा कर सकते हैं. आप इन संस्कृत विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनें प्रियजनों को शुभं भवतु नववर्षम् कहकर गुड़ी पड़वा की बधाई दे सकते हैं.

1- आशासे यत् नववर्षं भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
भावार्थः मुझे उम्मीद है कि नया साल आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा. आप जीवन में जो
कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले.

गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

2- सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु ।
सर्वः कामानवाप्नोतु सर्वः सर्वत्र नन्दतु ॥
भावार्थ: सब लोग कठिनाइयों को पार करें, कल्याण ही कल्याण देखें, सभी की मनोकामना पूर्ण
हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हों.

गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

3- ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद ।
प्राप्तेऽस्मिन् वत्सरे नित्यं मद्गृहे मङ्गलं कुरु ॥
भावार्थ: जो सारे अभीष्ट फलों को प्रदान करता है, उस ब्रह्मध्वज को नमन है,
प्रार्थना है कि यह नववर्ष मंगलमय हो.

गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

4- सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।
लब्ध्वा शुभं नववर्षेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्॥
भावार्थ: जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव महकता रहता
है, उसी तरह आने वाला हमारा यह नूतन वर्ष आपके लिए हर दिन, हर पल के लिए मंगलमय हो.
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.

गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

5- आशासे त्वज्जीवने नवं वर्षम् अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृत् कामधुग्भवतु।
भावार्थः मुझे उम्मीद है कि नया साल आपके जीवन का सबसे अच्छा साल होगा. आपके सभी सपने
सच हों और आपकी सभी आशाएं पूरी हों.

गुड़ी पड़वा 2026 (Photo Credits: File Image)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की इसी तिथि को भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना का कार्य आरंभ किया था. इसी दिन सूर्य देव का पहली बार उदय हुआ था. त्रेता युग से जुड़ी एक कथा के अनुसार, भगवान श्रीराम ने इसी दिन दक्षिण भारत में राजा बाली के आतंक का अंत कर सुग्रीव और वहां की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी. बाली के वध की खुशी में लोगों ने अपने घरों पर विजय पताका फहराई थी, जिसे आज गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है.

गुड़ी पड़वा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है. इस दिन लोग नीम और मिश्री का सेवन करते हैं, जो कड़वाहट और मिठास के संतुलन के जरिए जीवन की चुनौतियों और खुशियों को स्वीकार करने का संदेश देता है. बाजारों में इस दिन खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत को अत्यंत शुभ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2026 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).