Mother’s Day 2026 Wishes: मदर्स डे के इन प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनी मां को कहें ‘थैंक यू’
मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Mother’s Day 2026 Wishes In Hindi: दुनिया भर की माताओं (Mothers) के प्रति अटूट प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाएगा.  हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन माताओं को विशेष होने का एहसास दिलाने का एक सुनहरा अवसर है. भारत समेत दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में इस दिन को बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है.

मदर्स डे को आधिकारिक रूप से मनाने की शुरुआत के पीछे एक भावुक कहानी छिपी है. 1900 के दशक में एना जार्विस (Anna Jarvis) नामक महिला ने अपनी दिवंगत मां की याद में इस दिन को समर्पित करने की पहल की थी. उनकी मां का निधन 1905 में हुआ था, जिसके बाद एना चाहती थीं कि सभी माताओं के सम्मान में एक विशेष दिन तय किया जाए.

एना ने पहली बार मई 1908 में वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन में मदर्स डे मनाया था. इसके बाद उन्होंने इस दिन को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाया. उनकी कोशिशों के परिणामस्वरूप, साल 1914 में अमेरिका में मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे (राष्ट्रीय अवकाश) घोषित किया गया.

डिजिटल दौर में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम एक प्रभावी जरिया बन गए हैं. इस मदर्स डे पर आप शानदार हिंदी कोट्स, प्रेरक संदेशों और ग्रीटिंग्स के जरिए अपनी मां को शुभकामनाएं दे सकते हैं. आपके द्वारा भेजे गए कुछ शब्द उनकी मुस्कुराहट की वजह बन सकते हैं और उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वे आपके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं.

1- आंखें खोलूं तो चेहरा मेरी मां का हो,
आंखें बंद हो तो सपना मेरी मां का हो,
मैं मर भी जाऊं तो कोई गम नहीं,
लेकिन कफन मिले तो दुपट्टा मेरी मां का हो.
मदर्स डे की शुभकामनाएं

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- रुके तो चांद जैसी है,
चले तो हवाओं जैसी है,
वह मां ही है,
जो धूप में भी छांव जैसी है.
मदर्स डे की शुभकामनाएं

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हे हंसा देगी,
कभी भूल के भी ना मां को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी.
मदर्स डे की शुभकामनाएं

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- तेरे ही आंचल में निकला बचपन,
तुझसे ही तो जुड़ी मेरी हर धड़कन,
कहने को तो मां सब कहते हैं,
पर मेरे लिए तो मां भगवान है.
मदर्स डे की शुभकामनाएं

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- सख्त राहों में भी,
आसान सफर लगता है,
ये मेरी मां की,
दुआओं का असर लगता है.
मदर्स डे की शुभकामनाएं

मदर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं है कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खास और अनमोल बंधन माना जाता है. इस दिन हर संतान अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उपहारों और सरप्राइज का सहारा लेती है. भारतीय समाज में मां को ईश्वर का दूसरा रूप माना गया है, और उनके द्वारा किए गए त्याग और समर्पण का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता. मदर्स डे इन्हीं बलिदानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है.