Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी! पात्र लाभार्थियों के खातों में जल्द आएंगे मार्च और अप्रैल के पैसे; ऐसे करें बैलेंस चेक
ई-केवाईसी (e-KYC) की समय सीमा 30 अप्रैल, 2026 को समाप्त होने के बाद सरकार ने लाभार्थियों की सूची की बारीकी से जांच की. जांच में पाया गया कि कई आवेदन पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते थे. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, करीब 2.46 करोड़ पंजीकरणों में से अब केवल 1.77 करोड़ महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र बची हैं.
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक सत्यापन (Verification) अभियान के बाद करीब 66 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही, पात्र लाभार्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि मार्च और अप्रैल महीने की रुकी हुई किस्तें इसी सप्ताह उनके खातों में जमा होने की संभावना है.
बड़ी संख्या में आवेदन हुए रद्द
ई-केवाईसी (e-KYC) की समय सीमा 30 अप्रैल, 2026 को समाप्त होने के बाद सरकार ने लाभार्थियों की सूची की बारीकी से जांच की. जांच में पाया गया कि कई आवेदन पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते थे. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, करीब 2.46 करोड़ पंजीकरणों में से अब केवल 1.77 करोड़ महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र बची हैं. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई, सत्यापन अभियान में 69 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ
अपात्र पाए जाने के मुख्य कारणों में गलत दस्तावेज, परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक होना, या परिवार में किसी सदस्य का आयकर दाता होना शामिल है. इस छंटनी से सरकारी खजाने पर पड़ने वाला करीब 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ कम होने की उम्मीद है.
मार्च-अप्रैल की किस्त एक साथ मिलेगी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिन पात्र महिलाओं को पिछले दो महीनों (मार्च और अप्रैल) का पैसा नहीं मिला है, उन्हें इसी सप्ताह ₹3,000 की संयुक्त राशि (₹1,500 प्रति माह) ट्रांसफर की जा सकती है. सरकार ने इस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा भेजा जाएगा.
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत जून 2024 में की गई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य 21 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. लाभार्थियों को प्रति माह ₹1,500 की राशि दी जाती है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकें.
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल या 'नारीशक्ति दूत' ऐप के माध्यम से अपनी पात्रता की स्थिति देख सकती हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
-
ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन कर अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति जांचें.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही महिलाएं लाभ की हकदार होंगी जिन्होंने अपना आधार लिंक और e-KYC सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. जिन महिलाओं के आवेदन तकनीकी कारणों से रुके थे, उन्हें सुधार का मौका दिया गया था, जिसके बाद अब अंतिम सूची तैयार की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2026 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

