चेन्नई, 12 मई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में मंगलवार को उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (Amma Makkal Munnetra Kazhagam) (AMMK) के महासचिव टीटीवी दिनाकरण (TTV Dhinakaran) ने अपनी पार्टी के इकलौते विधायक एस. कामराज (S. Kamaraj) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. यह कार्रवाई कामराज द्वारा विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (Chief Minister Joseph Vijay) और उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (Tamizhaga Vettri Kazhagam) (TVK) के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के तुरंत बाद की गई है. दिनाकरण ने कामराज को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया है. यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK के सामने CM स्टालिन भी नहीं टिके, कोलाथुर सीट से मिली करारी हार
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
टीटीवी दिनाकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि एस. कामराज ने पार्टी के आधिकारिक स्टैंड और सिद्धांतों के खिलाफ जाकर स्वतंत्र रूप से TVK सरकार का समर्थन किया है. दिनाकरण के अनुसार, 'यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि कामराज ने पार्टी के लक्ष्यों के विपरीत जाकर एकपक्षीय निर्णय लिया, जो एएमएमके की विचारधारा के खिलाफ है.'
बता दें कि कामराज मन्नारगुड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं, जहां उन्होंने डीएमके (DMK) के दिग्गज उम्मीदवार टीआरबी राजा को 1,566 मतों के अंतर से हराया था.
टीटीवी दिनाकरन ने एएमएमके के एकमात्र विधायक कामराज को निष्कासित कर दिया
அம்மா மக்கள் முன்னேற்றக் கழகத்தின் மன்னார்குடி சட்டமன்ற உறுப்பினர் திரு.S.காமராஜ் அவர்கள், கட்சியின் நிலைப்பாட்டினை மீறி இன்று சட்டமன்றத்தில் தன்னிச்சையாகத் தமிழக வெற்றிக் கழகத்திற்குத் தனது ஆதரவைத் தெரிவித்திருப்பது கட்சியின் குறிக்கோள்களுக்கும் கோட்பாடுகளுக்கும் முரணானது… pic.twitter.com/gtE3o4u7AU
— TTV Dhinakaran (@TTVDhinakaran) May 12, 2026
फर्जी पत्र और वीडियो को लेकर विवाद
इस निष्कासन से पहले एएमएमके और टीवीके (TVK) के बीच एक पत्र को लेकर काफी दिनों से खींचतान चल रही थी. शनिवार को दिनाकरण ने आरोप लगाया था कि विजय की पार्टी ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को कामराज के समर्थन का एक "फर्जी पत्र" सौंपा है. दिनाकरण ने विजय को चुनौती दी थी कि वे मूल पत्र और वीडियो साक्ष्य पेश करें.
इसके जवाब में, टीवीके (TVK) ने एक वीडियो जारी किया जिसमें कामराज को अपनी इच्छा से समर्थन पत्र लिखते हुए दिखाया गया है. टीवीके का दावा है कि कामराज ने खुशी-खुशी सरकार को समर्थन दिया है, जबकि दिनाकरण तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.
तमिलनाडु विधानसभा का गणित
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है, जिसे हासिल करने के लिए विजय छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मांग रहे हैं. कांग्रेस और वामपंथी दल (CPI, CPI-M) पहले ही विजय को अपना समर्थन दे चुके हैं. दूसरी ओर, दिनाकरण अब तक अन्नाद्रमुक (AIADMK) के एडप्पादी के. पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में समर्थन दे रहे थे.













QuickLY