Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project Update: भारत में जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! महाराष्ट्र के पालघर में हाई‑स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का पहला माउंटेन टनल ब्रेकथ्रू हासिल; VIDEO
भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के पालघर में 'माउंटेन टनल-5' का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहली ट्रेन अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है
- Read in
- English
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project Update: भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना (मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन) ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया. जिससे उम्मीद जगी है कि भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. क्योंकि महाराष्ट्र के पालघर जिले में माउंटेन टनल-5 (MT5) का सफलतापूर्वक 'ब्रेकथ्रू' हासिल किया गया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी इंजीनियरिंग सफलता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को अपनी पहली यात्रा (सूरत-बिलिमोरा खंड) के लिए तैयार होगी.
पालघर जिले में स्थित माउंटेन टनल-5 करीब 1.48 किलोमीटर लंबी है. यह इस पूरे कॉरिडोर की 7 पर्वतीय सुरंगों में से सबसे पहली और सबसे लंबी सुरंग है. रेल मंत्री ने बताया कि पूरे 508 किलोमीटर के कॉरिडोर में कुल 8 पर्वतीय सुरंगें हैं, जिनमें से 7 महाराष्ट्र में और 1 गुजरात में स्थित है. इससे पहले सितंबर 2025 में ठाणे और बीकेसी के बीच 5 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग का काम पूरा किया गया था.
भारत में जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन!
#WATCH | Delhi | On Bullet Train project, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "There are a total of 12 stations in this project...Sabarmati serves as the terminal station, while in Mumbai, the terminal station is BKC. Three depots are being constructed. Typically, a stretch of… pic.twitter.com/Ibp4h43s7A
— ANI (@ANI) January 2, 2026
प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और विकास
प्रोजेक्ट की प्रगति पर अपडेट देते हुए रेल मंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए:
-
वियाडक्ट कार्य: कुल 508 किमी में से अब तक 331 किमी वियाडक्ट और 410 किमी पिलर (पियर) का काम पूरा हो चुका है.
-
पुल निर्माण: कॉरिडोर की 25 प्रमुख नदियों में से 17 पर पुलों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
-
स्टील ब्रिज: पिछले महीने गुजरात के भरूच में नेशनल हाईवे-64 के ऊपर 130 मीटर लंबा स्टील ब्रिज सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था, जिसका वजन लगभग 2,780 मीट्रिक टन है.
12 स्टेशन और 3 डिपो का नेटवर्क
बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें साबरमती और मुंबई (BKC) टर्मिनल स्टेशन के रूप में काम करेंगे. मंत्री ने बताया कि आमतौर पर इस लंबाई के लिए दो डिपो काफी होते हैं, लेकिन पिछली सरकार के दौरान मंजूरी मिलने में हुई देरी के कारण अब तीन डिपो बनाने की योजना तैयार की गई है.
बुलेट ट्रेन का परिचालन चरणों में शुरू होगा
रेलवे मंत्रालय के अनुसार, बुलेट ट्रेन का परिचालन चरणों में शुरू होगा:
-
पहला चरण: सूरत से बिलिमोरा (अगस्त 2027)
-
दूसरा चरण: वापी से सूरत और फिर अहमदाबाद तक विस्तार.
-
अंतिम चरण: ठाणे से मुंबई खंड के पूरा होने के बाद 2029 तक पूरे कॉरिडोर (मुंबई-अहमदाबाद) पर ट्रेनें 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी.
मुंबई-अहमदाबाद के बीच समय 2 घंटे में
बुलेट ट्रेन की सेवा शुरू होने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की यात्रा का समय घटकर मात्र 2 घंटे रह जाएगा, जो वर्तमान में करीब 7-9 घंटे है. जो मुंबई से अहमदाबाद आने जाने वाले लोगों का काफी समय बचेगा
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2026 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

