Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट
पर्थ स्टेडियम, पर्थ(Photo Credit:X@beastieboy07)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Pitch Report: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 मार्च 2026 से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमें दौरे के आखिरी और अहम मुकाबले यानी डे-नाइट टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women Only Test Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौते टेस्ट में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारत महिला टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और काश्वी गौतम को अहम भूमिका निभानी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम शानदार फॉर्म में है और उनकी बल्लेबाजी यूनिट में बेथ मूनी, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में डार्सी ब्राउन और एशले गार्डनर भारत के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W Test Head To Head Record)

महिला टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम को केवल 1 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.

वाका ग्राउंड, पर्थ की पिच रिपोर्ट (WACA Ground Perth Pitch Report)

पर्थ के वाका ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से तेज और उछाल वाली मानी जाती है. यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और अतिरिक्त बाउंस मिल सकता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी सावधानी से खेलना होगा. जैसे-जैसे बल्लेबाज पिच पर सेट होते जाते हैं, रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है. हालांकि बल्लेबाजों को यहां धैर्य और सही तकनीक के साथ खेलना होगा. मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच पर दरारें आने से स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है. वाका में खेले गए टेस्ट मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 300 से 320 रन के आसपास रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

मौसम अपडेट (Perth Weather Update)

पर्थ में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की संभावना काफी कम है. तापमान लगभग 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों को अच्छी परिस्थितियां मिलेंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W Only Test Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम.

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.