Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार टकराएगी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड? जानें भारत ने कितनी बार खेला हैं खिताबी मुकाबला
करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी.
टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकता है. खास बात यह है कि यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं और उनकी रणनीति को इस टूर्नामेंट में काफी सराहा गया है.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 10 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछली पांच भिड़ंत की बात करें तो तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि दो मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है, जिसके चलते फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
IND vs NZ Final 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच की तारीख: 8 मार्च 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): JioHotstar
टीवी प्रसारण: Star Sports Network पर उपलब्ध होगा
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing Prediction)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY