क्रिकेट

T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार टकराएगी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड? जानें भारत ने कितनी बार खेला हैं खिताबी मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने दो बार खिताबी जीत दर्ज की है. पहली जीत टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आई थी, जब टीम इंडिया ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, दूसरी ट्रॉफी टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती थी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.

T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार टकराएगी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड? जानें भारत ने कितनी बार खेला हैं खिताबी मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20 WC 2026 Final: फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने किया अनोखा कारनामा, अपने नाम किए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में अपनी बर्थ कंफर्म कर चुकी है. अब 8 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखना चाहेगा. मगर, चलिए इससे पहले जान लेते हैं कि क्या इससे पहले कभी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि कितनी बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है?

कितनी बार फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. टीम इंडिया इससे पहले तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है. फाइनल में पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई है.

न्यूजीलैंड ने कितनी बार फाइनल खेला?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां टीम इंडिया चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज अपना दूसरा फाइनल खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार टीम इंडियाऔर न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं. लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को ही हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, जहां दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था.

2 बार चैंपियन बन चुका है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने दो बार खिताबी जीत दर्ज की है. पहली जीत टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आई थी, जब टीम इंडिया ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, दूसरी ट्रॉफी टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती थी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2026 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).