Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semi-Final Coincidence: जब-जब सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया, तब-तब टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, क्या 2026 में भी दोहराएगा इतिहास?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. फाइनल से पहले कीवी टीम का पलड़ा भारी लग रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम भारत से नहीं हारा है और उसने अपनी दोनों आईसीसी ट्रॉफी भी टीम इंडिया को हराकर ही जीती हैं.
टीम इंडिया को हराकर दो ट्रॉफी जीत चुकी है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है और दिलचस्प बात यह है कि दोनों बार फाइनल में उसने टीम इंडिया को हराया है. साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/6 का स्कोर बनाया था. जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. वहीं, साक 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में कीवी टीम ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं. इन सभी मैचों में कीवी टीम को ही जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला साल 2007 में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता था. दूसरी भिड़ंत साल साल 2016 में हुई थी. उस मुकाबले को कीवी टीम ने 47 रन से जीता था. आखिरी बार साल 2021 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ और न्यूजीलैंड को 8 विकेट से जीत मिली थी.
ऐसा करने वाली पहली टीम होगी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड तीनों प्रारूपों में किसी आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होने वाली पहली टीमें बनेंगी. साल 2021 में दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला गया था. इसके बाद 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (वनडे) में भी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ, जहां टीम इंडिया ने कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था. अब दोनों टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक बार फिर खिताब के लिए भिड़ने जा रही हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का पलड़ा है भारी
आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 11 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई पर समाप्त हुआ है. दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा स्कोर 271 रन रहा है. वहीं, सबसे छोटा स्कोर 79 रन है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 13 मैचों में 34.06 की औसत और 170.77 की स्ट्राइक रेट से 526 रन निकले हैं. सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 11 मैचों में 155.88 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18.11 की औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह ने 14 पारियों में 23.37 की उम्दा औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने किया है शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कॉलिन मुनरो ने बनाए हैं. कॉलिन मुनरो के बल्ले से 12 मैचों में 148.95 की स्ट्राइक रेट से 426 रन निकले हैं. कॉलिन मुनरो के अलावा टिम सीफर्ट ने 15 मैचों में 148.6 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में ईश सोढ़ी ने 23.8 की औसत से 25 मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं. ईश सोढ़ी के अलावा मिचेल सैंटनर ने 26 मैच की 26 पारियों में 30.43 की औसत के साथ 23 विकेट अपने नाम किए हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY