India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत T20I आँकड़े (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी बर्थ कंफर्म कर ली है. अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?

अहमदाबाद में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को सात मुकाबलों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर महज दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

टीम अहमदाबाद में खेले गए मैच जीत हार
भारत 10 7 3
न्यूजीलैंड 2 0 2

इस टूर्नामेंट में अहमदाबाद में खेले गए हैं इतने मुकाबले

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान तीन मैचों में पहले बल्लेाबजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. तो वहीं दो मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते. वहीं, एक मैच टाई रहा था.

2023 के फाइनल में मिली थी हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को वो जख्म मिला था, जो अब भी भारतीय फैंस को तकलीफ देता है. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में ही खेला गया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया था, जिससे टीम इंडिया के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर हो गया था.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने उस टूर्नामेंट के सभी लीग मैच जीते थे और सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची थी. मगर, अहमदाबाद में फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि जब से ये मालूम चला है कि टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल इसी मैदान पर होगा, तभी से फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है.

संडे को होगा खिताबी भिड़ंत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. तो वहीं, न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल तक पहुंची है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल खेलेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज दूसरी बार फाइनल मैच खेलने वाली है. अब देखने वाली बात होगी की कौन सी टीम खिताबी जीत दर्ज करने में सफल होती है और किसके सपने सिर्फ सपने रह जाएंगे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.