क्रिकेट

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. ऐसे में फाइनल के टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. ऐसे में फाइनल के टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

टिकट कैसे बुक करें

फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और आईसीसी के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है. हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है.

आमतौर पर बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं. मुंबई में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था. इसलिए जिन फैंस को टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

क्या है टिकट की कीमत?

टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब तीन हजार रुपए से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.

स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम

फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे. स्टेडियम में कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी.

मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी

अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित यह स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा उत्सव बनने वाला है. ऐसे में जो भी फैंस स्टेडियम में जाकर मैच देखना चाहते हैं, उन्हें टिकट और एंट्री से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2026 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).