Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Day 1 Stumps Scorecard Update: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 मार्च से पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में खेला जा रहा हैं. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच इस दौरे का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला यानी डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 रन बना लिया हैं. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
महिला टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी मजबूत रहा है. भारतीय महिला टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ कोई टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है. ऐसे में पर्थ के वाका ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि साल 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतर सकती है. एलिस पेरी, बेथ मूनी और एनाबेल सदरलैंड टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं. वहीं गेंदबाजी में एशले गार्डनर, अलाना किंग और डार्सी ब्राउन विपक्षी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती हैं.
दूसरी तरफ भारत महिला टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा गेंदबाजी में टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं. वाका की पिच पारंपरिक रूप से तेज और उछाल वाली मानी जाती है, जिससे तेज गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिल सकती है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 महिला टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को केवल 1 जीत मिली है. वहीं 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 54 रन तक लेकर गए.
पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 62.4 ओवरों में महज 198 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने 84 गेंदों पर सात चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा शैफाली वर्मा ने 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को लुसी हैमिल्टन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा लुसी हैमिल्टन ने तीन विकेट चटकाए.
पहली पारी में बल्लेबाज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा महज दो रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. एलिस पैरी नाबाद 43 रन और एनाबेल सदरलैंड नाबाद 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम तरफ एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एलिस पैरी ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए. एलिस पैरी के अलावा एनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 20 रन बनाए.
टीम इंडिया को सयाली सतघरे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से सयाली सतघरे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सयाली सतघरे के अलावा क्रांति गौड़ ने एक विकेट चटकाए. अब दूसरे दिन का खेल कल यानी 7 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से खेला जाएगा.
टीम इंडिया पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 198-10, 62.4 ओवर (स्मृति मंधाना 4 रन, शैफाली वर्मा 35 रन, प्रतिका रावल 18 रन, हरमनप्रीत कौर 19 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 52 रन, ऋचा घोष 11 रन, दीप्ति शर्मा 7 रन, काशवी गौतम नाबाद 34 रन, स्नेह राणा 5 रन, सयाली सतघरे 7 रन और क्रांति गौड़ 1 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (लुसी हैमिल्टन 3 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 4 विकेट, डार्सी ब्राउन 2 विकेट और एशले गार्डनर 1 विकेट).
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 96-3, 27 ओवर (फोबे लिचफील्ड 9 रन, जॉर्जिया वोल 2 रन, एलिस पेरी नाबाद 43 रन, एलिसा हीली 13 रन और एनाबेल सदरलैंड नाबाद 20 रन, बेथ मूनी रन, एशले गार्डनर रन, ताहलिया मैकग्राथ रन, अलाना किंग रन, लुसी हैमिल्टन रन और डार्सी ब्राउन रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (सयाली सतघरे 2 विकेट और क्रांति गौड़ 1 विकेट).
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY