Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया था, वहीं टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. ऐसे में आइए दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, महज 11 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में न्यूजीलैंड को महज एक मैच में ही जीत मिल पाई है. चार मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पड़ला भारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं. इन सभी मैचों में न्यूजीलैंड की टीम को ही जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला साल 2007 में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता था. दूसरी भिड़ंत साल 2016 में हुई थी. उस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 47 रन से जीता था. आखिरी बार साल 2021 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ और न्यूजीलैंड को आठ विकेट से जीत मिली थी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 13 मैचों में 34.06 की औसत और 170.77 की स्ट्राइक रेट से 526 रन निकले हैं. सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 11 मैचों में 155.88 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18.11 की औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह ने 14 पारियों में 23.37 की उम्दा औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने किया है शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कॉलिन मुनरो ने बनाए हैं. कॉलिन मुनरो के बल्ले से 12 मैचों में 148.95 की स्ट्राइक रेट से 426 रन निकले हैं. कॉलिन मुनरो के अलावा टिम सीफर्ट ने 15 मैचों में 148.6 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में ईश सोढ़ी ने 23.8 की औसत से 25 मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं. ईश सोढ़ी के अलावा मिचेल सैंटनर ने 26 मैच की 26 पारियों में 30.43 की औसत के साथ 23 विकेट अपने नाम किए हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY