Nashik Truck Accident: देखते ही देखते सड़क पर पलट गया ओवरलोड ट्रक, मनमाड के पुणे इंदौर हाईवे का VIDEO आया सामने
महाराष्ट्र के मनमाड के पास पुणे इंदौर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक ओवरलोड ट्रक देखते ही देखते ही पलट गया.
नाशिक,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मनमाड के पास पुणे इंदौर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक ओवरलोड ट्रक देखते ही देखते ही पलट गया.हादसे के समय ट्रक में क्षमता से कहीं अधिक सामान लदा हुआ था, जिसके कारण वह एक तरफ झुका हुआ था. इसके बावजूद चालक बिना परवाह किए ट्रक चला रहा था. कुछ दूरी जाने के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे पलट गया. सौभाग्य से ट्रक बाईं ओर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, चालक को हल्की चोटें आईं और ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा.यह पूरी घटना ट्रक के पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News18lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Nashik Accident Video: महाराष्ट्र के नाशिक में पिता के सामने बच्चे की मौत, कार ने पार्किंग में मासूम को कुचला, भयावह वीडियो आया सामने
ओवरलोड ट्रक हुआ पलटी
धावता धावता अचानक ट्रकच पलटी, महामार्गावरील भयंकर घटना pic.twitter.com/oFbMIGrN3N
— News18Lokmat (@News18lokmat) August 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

