विदेश

Earthquake in Afghanistan: म्यांमार-थाईलैंड के बाद अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप से तबाही मची हुई है. अफगानिस्तान में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र काबूल से 248 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था. फिलहाल इस भूकंप में अभी तक जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है.

Earthquake in Afghanistan: म्यांमार-थाईलैंड के बाद अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
भूकंप

Earthquake in Afghanistan: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप से तबाही मची हुई है. अफगानिस्तान में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र काबूल से 248 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था.  फिलहाल इस भूकंप में अभी तक जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है.

वहीं म्यांमार में विनाशकारी भूकंप से झटके के बाद बड़ी संख्या में मौत हुई हैं. भूकंप, का केंद्र सागाइंग के उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था. झटके म्यांमार, थाईलैंड, पूर्वोत्तर भारत और चीन के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए. भूकंप इतना तीव्र था कि बैंकॉक में मेट्रो और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं, जिससे निवासियों में व्यापक दहशत फैल गई. यह भी पढ़े: म्यांमार में विनाशकारी भूकंप; हजारों की मौत की आशंका, थाईलैंड में 100 से अधिक लोग लापता

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

म्यांमार में स्थिति गंभीर बनी हुई है, खासकर मांडले क्षेत्र में इमारतों के ढहने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं. मांडले और यांगून के बीच की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे राहत प्रयासों में बाधा आ रही है.

म्यांमार में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है, राहत और बचाव प्रयासों में सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपील जारी की गई है देश में अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है, आपातकालीन टीमें जीवित बचे लोगों को ढूंढने तथा अपने घरों में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).