देश

School Assembly News Headlines for 14 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 14 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 14 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ

School Assembly News Headlines for 14 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 14 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 14 August 2025: स्कूल असेंबली में 14 अगस्त 2025 को न्यूज रीडिंग करने वालों छात्रों को यहां देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी. बच्चों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की बड़ी घटनाओं से परिचित रहें, ताकि न केवल स्कूल में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका सामान्य ज्ञान मजबूत हो. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 14 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • नीतीश कैबिनेट ने जेपी सम्मान योजना के लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाई.
  • यमुना के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने 917 करोड़ के सीवेज प्लांट प्रोजेक्ट मंजूर किए.
  • 'सावरकर पर बयान से मुझे जान का खतरा', राहुल गांधी का दावा.
  • यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट, चिड़ियाघरों-पोल्ट्री फार्मों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश.
  • राजस्थान: खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत.
  • आवारा कुत्तों के बाद अब कबूतरों पर कार्रवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट से दाना डालने पर रोक बरकरार.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • न्यूयॉर्क में सितंबर में होने वाले UNGA शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात.
  • डोनाल्ड ट्रंप बोले- टैरिफ से 'ट्रिलियन डॉलर' आ रहे, महंगाई में नहीं हो रहा इजाफा.
  • आयरलैंड के राष्ट्रपति ने भारतीयों पर हमलों की निंदा की, कहा- वे देश की तरक्की में अमूल्य योगदान देते हैं.
  • बलूच नेता तारा चंद ने मुनीर को बताया फर्जी फील्ड मार्शल, परमाणु धमकी की निंदा की.
  • रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा, ट्रंप-पुतिन की वार्ता को विफल करने की योजना बना रहा यूक्रेन.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए सुरेश रैना.
  • साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना.
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा का जलवा, बाबर आजम को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2025 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).