New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Key Players To Watch: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खेली जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड को फाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.59 की इकॉनमी के साथ 65 विकेट झटके हैं. वहीं डेवोन कॉनवे का घरेलू टी20 इंटरनेशनल में औसत 46.04 का है और उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज भी इस मुकाबले में खास उपलब्धि के करीब हैं. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है और वह इस फॉर्मेट में अपने 50 मैच भी पूरे करने से एक मैच दूर हैं. वहीं टोनी डी ज़ोरज़ी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 113 रन की जरूरत है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. अगर वह इस सीरीज में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं डेवोन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)
मिचेल सेंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर. गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अहम रन भी बना सकते हैं और टीम को संतुलन प्रदान करते हैं.
डेवोन कॉनवे: न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज. घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
केशव महाराज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाज. अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और मध्य ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं.
ओटनील बार्टमैन: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज. SA20 2025-26 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 1st T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY