Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही. इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी.

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जो इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच छह मुकाबलों में न्यूजीलैंड की पहली जीत थी. वहीं न्यूजीलैंड की धरती पर खेले गए चार टी20 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक ही जीत मिली है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.