क्रिकेट

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है, जिसके चलते यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज के हाथों में है.

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खेली जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड को फाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa T20I Series 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है, जिसके चलते यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज के हाथों में है.

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जो इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच छह मुकाबलों में न्यूजीलैंड की पहली जीत थी. वहीं न्यूजीलैंड की धरती पर खेले गए चार टी20 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक ही जीत मिली है.

न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों का घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने घरेलू मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक 65 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.59 का रहा है. वहीं डेवॉन कॉनवे ने घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. डेवॉन कॉनवे के नाम घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 46.04 की औसत से 1000 से ज्यादा रन दर्ज हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने विदेशी धरती पर खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 7.56 की इकॉनमी से 18 विकेट हासिल किए हैं. केशव महाराज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं. इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में अपने 50 मुकाबले पूरे करने से भी एक मैच दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में माइलस्टोन के करीब कई खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 113 रनों की जरूरत है. वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस सीरीज में नौ विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लेंगे.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2026 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).