क्रिकेट

India vs Pakistan Stats In Asia Cup: एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

India vs Pakistan Stats In Asia Cup: एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां संस्करण सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें: Likely Asia Cup 2025 Squad For Team India: एशिया कप के लिए कुछ ऐसी नजर आ सकती हैं टीम इंडिया का स्क्वाड, ये हैं सबसे तगड़े दावेदार

सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.

पाकिस्तान के नाम महज दो खिताब

एशिया कप का आगाज साल 1984 में हुई थी और अब तक वनडे और टी20 फॉरमेट मिलाकर कुल 16 बार इस टूर्नामेंट का आयोजित किया गया हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 में श्रीलंका को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इसके बाद साल 2012 में बांग्लादेश को हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया था. हालांकि पाकिस्तान की टीम साल 1986, 2014 और 2022 के फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. कुल मिलाकर पाकिस्तान ने एशिया कप में 60 मैच खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम को 33 में जीत और 25 में हार मिली है.

टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा बरकरार

वहीं टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है. साल 1984 में हुए पहले सीजन से लेकर साल 2023 में खेले आखिरी टूर्नामेंट तक टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 फॉरमेट में भी टीम इंडिया ने दो बार एशिया कप खेला है और एक बार विजेता भी बना है. यानी कुल 65 मुकाबलों में से टीम इंडिया को 43 में जीत मिली हैं जबकि केवल 19 मुकाबलों में 'मेन इन ब्लू' को हार झेलनी पड़ी है.

एशिया कप में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड (Ind vs Pak Head To Head Record In Asia Cup)

एशिया कप के वनडे मैचों में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने महज पांच मैच जीते हैं. इन मुकाबलों में दो मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला. वहीं टी20 फॉरमेट में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को दो मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. जबकि, पाकिस्तान ने केवल एक ही मैच अपने नाम किया है. यानी कुल मिलाकर 18 एशिया कप मैचों में टीम इंडिया ने 10 बार बाजी मारी हैं. जबकि पाकिस्तान की टीम महज छह मैच ही जीत सकीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2025 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).