देश

Earthquake in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1 मापी गई; VIDEO

हरियाणा के झज्जर में रविवार, 10 अगस्त 2025 को शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र बीड़ सुनारवाला गांव था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी.

Earthquake in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1 मापी गई; VIDEO
Representational Image |

Earthquake in Jhajjar:  हरियाणा के झज्जर में रविवार, 10 अगस्त 2025 को शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र बीड़ सुनारवाला गांव था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी. यह भी पढ़े: Earthquake in Rajasthan: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल; VIDEO

झज्जर में भूकंप के झटके

भूकंप के झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर भाग गए ताकि अपनी जान बचा सकें. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि भूकंप की वजह से पंखे झूल रहे थे, और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

झज्जर में भूकंप के झटके के वीडियो

भूकंप आनें पर क्या करें

भूकंप के दौरान सबसे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।. अगर आप घर में हैं, तो किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर तथा गर्दन को ढकें. दीवारों और खिड़कियों से दूर रहें। बाहर होने पर, खुले मैदान में जाएं और इमारतों, पेड़ों से दूरी बनाएं. गाड़ी चला रहे हैं तो गाड़ी को तुरंत रुकवाकर, सीट बेल्ट पहनकर खड़े रहें. भूकंप के बाद, गिरते मलबे से बचने के लिए सतर्क रहें और आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें. हमेशा पानी, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा किट जैसी आपातकालीन सामग्री तैयार रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).