बॉलीवुड

Vijay Varma’s New Take on Relationships: विजय वर्मा का रिलेशनशिप पर नया फंडा, फैंस बोले – तमन्ना भाटिया के लिए है ये इशारा?

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, और इसकी वजह है उनका एक हालिया इंटरव्यू जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप पर दिलचस्प बयान दिया. विजय ने कहा, "अगर आप इसे आइसक्रीम की तरह एन्जॉय कर सकते हैं, तो यह शानदार है.

Vijay Varma’s New Take on Relationships: विजय वर्मा का रिलेशनशिप पर नया फंडा, फैंस बोले – तमन्ना भाटिया के लिए है ये इशारा?
Vijay Verma, Tamannah Bhatia (Photo Credits: Instagram)

Vijay Varma’s New Take on Relationships: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, और इसकी वजह है उनका एक हालिया इंटरव्यू जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप पर दिलचस्प बयान दिया. विजय ने कहा, "अगर आप इसे आइसक्रीम की तरह एन्जॉय कर सकते हैं, तो यह शानदार है." उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है, खासतौर पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर. दरअसल, कुछ समय से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया था, लेकिन कई बार साथ देखे जाने के बाद फैंस को यकीन हो गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब विजय के इस बयान के बाद तमन्ना के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर और ज्यादा अटकलें लगाई जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर विजय वर्मा का यह बयान वायरल हो गया है, और फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आया, तो कुछ ने इसे तमन्ना के साथ उनके ब्रेकअप से जोड़ दिया. हालांकि, अब तक विजय वर्मा या तमन्ना भाटिया की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विजय वर्मा का रिलेशनशिप पर आइस्क्रीम वाला फंडा:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय वर्मा का यह बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था या उनके और तमन्ना भाटिया के रिश्ते में सच में कोई बदलाव आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).