Gurugram Hit-and-Run: हरियाणा के DLF फेज-2 में तेज रफ़्तार कार ने ली साइकिल सवार की जान, CCTV फुटेज ने लोगों को झकझोरा
हरियाणा के गुरुग्राम में दल दहला देनेवाला वाला हादसा हुआ. एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक आदमी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह, 3 दिसंबर को गुरुग्राम के DLF फेज़ 2 इलाके में हुई. मृतक की पहचान अमिताभ जैन के रूप में हुई, जो पेशे से बिज़नेसमैन थे...
हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में दल दहला देनेवाला वाला हादसा हुआ. एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक आदमी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह, 3 दिसंबर को गुरुग्राम के DLF फेज़ 2 इलाके में हुई. मृतक की पहचान अमिताभ जैन के रूप में हुई, जो पेशे से बिज़नेसमैन थे. घटना का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है, जो कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में, अमिताभ जैन साइकिल चलाते हुए देखे जा सकते हैं, तभी अचानक एक तेज़ रफ़्तार सैंट्रो उन्हें कुचलकर मौके से भाग जाती है. जैन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक की पहचान हो गई. लेकिन मालिक ने हाल ही में कार बेच दी थी. पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: Accident Video: बस से उतरते ही मासूम को बाइक ने रौंदा, पूरी घटना CCTV में कैद
हरियाणा के DLF फेज-2 में तेज रफ़्तार कार ने ली साइकिल सवार की जान
📍Gurugram, Haryana:
CCTV footage- A car driver rammed into a man cycling on the road, hitting him from behind. The impact was so severe that he d!ed on the spot. pic.twitter.com/SvYKiU1S3A
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) December 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2025 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

