ICC T20 World Cup 2026 Semi Final Prediction: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और हर कोई जानना चाहता है कि फाइनल का टिकट कौन पक्का करेगा. इसी बीच मशहूर ज्योतिषी और स्पोर्ट्स प्रेडिक्टर ग्रीनस्टोन लोबो (Greenstone Lobo) ने 1st और 2nd सेमीफाइनल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दोनों मुकाबलों के संभावित विजेताओं के साथ-साथ फाइनल की तस्वीर भी साफ की है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड नहीं तोड़ पाई दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, सेमीफाइनल से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
1st Semi Final Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
ग्रीनस्टोन लोबो की ज्योतिषीय गणना के अनुसार पहले सेमीफाइनल में एक मजबूत और संतुलित टीम को बढ़त मिलती दिख रही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम का ग्रह योग इस समय सकारात्मक है और बड़े मंच पर मानसिक मजबूती जीत की कुंजी साबित हो सकती है. हालांकि ग्रीनस्टोन लोबो ने यह भी कहा कि मुकाबला बेहद करीबी रहेगा और आखिरी ओवर तक रोमांच बना रह सकता है.
View this post on Instagram
2nd Semi Final Prediction: क्या होगा उलटफेर?
दूसरे सेमीफाइनल को लेकर ग्रीनस्टोन लोबो का कहना है टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिससे वह दबाव के क्षणों में बाजी मार सकती है. हालांकि उन्होंने इंग्लैंड को भी कांटे की टक्कर देने का प्रेडिक्शन किया है. इंग्लैंड की टीम भी मजबूत हैं. ऐसे में दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक होने वाला हैं.
Super Over की संभावना?
दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में फैंस को सुपर ओवर देखने मिलेगा या नहीं इस पर भी ग्रीनस्टोन लोबो ने बड़ा प्रेडिक्शन किया हैं. ग्रीनस्टोन लोबो ने यह संभावना जताई है कि दोनों सेमीफाइनल में मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर तक जाने की उम्मीद बहुत कम है. ग्रीनस्टोन लोबो के अनुसार अगर ऐसा हुआ तो जिस टीम के पास बेहतर फिनिशर और शांत कप्तान होगा, वही जीत दर्ज करेगी. सुपर ओवर में अनुभव और धैर्य सबसे अहम होंगे.
कौन बन सकते हैं स्टार खिलाड़ी?
ग्रीनस्टोन लोबो की भविष्यवाणी के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या सेमीफाइनल और फाइनल में अहम भूमिका निभा सकते हैं. टीम इंडिया का ओवरआल प्रदर्शन शानदार रहेगा. वरूण चक्रवर्ती और शिवम दुबे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
फाइनल में कौन पहुंचेगा? कौन जीतेगा T20 World Cup 2026?
ग्रीनस्टोन लोबो के अनुसार एक बार फिर टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बार भी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सकती हैं. उन्होंने साफ संकेत दिया है कि इस बार भी टीम इंडिया खिताब जीत सकती है. सूर्यकुमार यादव का ग्रह योग लगातार मजबूत बना हुआ है.
अब सबकी नजर सेमीफाइनल मुकाबलों पर है. क्या Greenstone Lobo की भविष्यवाणी सच साबित होगी या मैदान पर कोई नया इतिहास लिखा जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.













QuickLY