India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इस बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल मुकाबलों में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं
टीम इंडिया ने खेले हैं कुल 6 सेमीफाइनल मैच
साल 2007 में पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद से, इस टूर्नामेंट के 9 सीजन हो चुके हैं. टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में छह बार सेमीफाइनल (2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026) में जगह बनाई है. इन सेमीफाइनल मुकाबलों से टीम इंडिया तीन बार फाइनल में पहुंचा (2007, 2014 और 2024) है. इनमें से 2007 और 2024 में टीम इंडिया ने खिताब जीतने में सफलता हसिल की थी.
2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड से भिड़ी थी टीम इंडिया
इंग्लैंड की टीम 2024 के सेमीफाइनल मैच में भी टीम इंडिया से भिड़ी थी. प्रोविडेंस में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया ने 171/7 का स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक (57) लगाया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ही सिमट गई थी. इससे पहले 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
ये हैं टीम इंडिया के अन्य सेमीफाइनल मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 15 रन से हराया था. उस सीजन के फाइनल में एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. साल 2014 के सेमीफानल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का लक्ष्य हासिल किया था. हालांकि, एमएस धोनी की टीम फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी. साल 2016 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
अपना छठा सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा (संयुक्त रूप से) बार है. टीम इंडिया यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ साझा करती है. टीम इंडिया के साथ-साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भी 3-3 सेमीफाइनल मैच जीते हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने दो बार खिताब जीते हैं. टीम इंडिया के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी दो-दो बार विजेता बनी है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY