South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
फिन एलन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मैच को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर थे. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दो विस्फोटक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान एडेन मार्कराम और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से स्टार आलराउंडर मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्को जानसन ने महज 30 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के लगाए. मार्को जानसन के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को कोल मैककोन्ची ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र के अलावा जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिन एलन ने महज 33 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्के लगाए. फिन एलन के अलावा टिम सीफ़र्ट ने 58 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम का सफर इस वर्ल्ड कप से खत्म हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आठ मार्च को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 169/8, 20 ओवर (एडेन मार्कराम 18 रन, क्विंटन डी कॉक 10 रन, रयान रिकेल्टन 0 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन, डेविड मिलर 6 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 29 रन, मार्को जानसन नाबाद 55 रन, कॉर्बिन बॉश 2 रन, कगिसो रबाडा 0 रन, केशव महाराज नाबाद 1 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 2 विकेट, कोल मैककोन्ची 2 विकेट, रचिन रवींद्र 2 विकेट, जेम्स नीशम 1 विकेट और लॉकी फर्ग्यूसन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 173/1, 12.5 ओवर (टिम सीफर्ट 58 रन, फिन एलन नाबाद 100 रन और रचिन रवींद्र नाबाद 13 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (कगिसो रबाडा 1 विकेट).

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.