South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इस सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है.
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर दिलचस्प हो सकती है. वहीं टिम सिफर्ट और कगिसो रबाडा के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दो विस्फोटक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान एडेन मार्कराम और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से स्टार आलराउंडर मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्को जानसन ने महज 30 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के लगाए. मार्को जानसन के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन बनाए.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को कोल मैककोन्ची ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र के अलावा जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट फाइनल में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 169/8, 20 ओवर (एडेन मार्कराम 18 रन, क्विंटन डी कॉक 10 रन, रयान रिकेल्टन 0 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन, डेविड मिलर 6 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 29 रन, मार्को जानसन नाबाद 55 रन, कॉर्बिन बॉश 2 रन, कैगिसो रबाडा 0 रन, केशव महाराज नाबाद 1 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 2 विकेट, कोल मैककोन्ची 2 विकेट, रचिन रवींद्र 2 विकेट, जेम्स नीशम 1 विकेट और लॉकी फर्ग्यूसन 1 विकेट).
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY