South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Toss Winner Prediction: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. जिन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सिफर्ट और कगिसो रबाडा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप मौजूद है.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इस सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अगर टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सात मुकाबलों में सफलता मिली है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है और न्यूजीलैंड अब तक उन्हें इस टूर्नामेंट में नहीं हरा पाई है.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.