India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Hardik Pandya T20 Stats Against England: इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या? घातक आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इंग्लैंड ने सुपर-8 के चरण में कमाल का खेल दिखाया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक मुकाबला हारी औ उसे 2 मैच में जीत मिली. इस बीच मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था. उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी (97 रन) खेली थी. ऐसे में उनसे एक और जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड को परेशान करना चाहेंगे. इंग्लैंड की टीम भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में उनसे इस बड़े मुकाबले में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 17 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम ने महज 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल पाई है. चार मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. हालांकि, इस टूर्नामेंट में यहां रन बनाना उतना आसान नहीं लग रहा. अभी तक खेले गए मैचों में गेंदबाजों को काफी मदद मिली है. पिच स्पिनरों को कुछ हद तक ज्यादा सहायता प्रदान कर रही है. तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवर में मदद मिल रही है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. ऐसे में बल्लेबाज नजरें जमाकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather)

एक्यूवेदर के अनुसार, 5 मार्च को मुंबई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है. मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (IND vs ENG Key Players To Watch Out)

सूर्यकुमार इस विश्व कप की 7 पारियों में 38.50 की औसत से 231 रन बनाए हैं. ईशान के बल्ले से 7 पारियों में 185.12 की स्ट्राइक रेट से 224 रन निकले हैं. कप्तान ब्रूक ने 7 पारियों में 161.70 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. जैक्स के बल्ले से 63.66 की औसत से 191 रन निकले हैं. वरुण ने पिछले 7 मैच में 12 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड से राशिद ने 7 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.