क्रिकेट

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए हैं. जोस बटलर के बल्ले से 27 मैचों में 143.75 की स्ट्राइक रेट से 644 रन निकले हैं. हैरी ब्रूक ने 10 मैचों में 140.16 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं. क्रिस जॉर्डन ने 23.79 की औसत से 16 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं. जोफ्रा आर्चर ने 11 मैच की 11 पारियों में 28.14 की उम्दा औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी. ये सेमीफाइनल मुकाबला है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सुपर-8 में तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हैं. इंग्लैंड ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीते हैं. ऐसे में आइए दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 17 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम ने महज 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल पाई है. चार मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच रही है कड़ी टक्कर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें कुल पांच मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से तीन मुकाबलों में टीम इंडिया जीती है और दो मुकाबला इंग्लैंड टीम ने अपने नाम किया है. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 68 रन से जीता था. साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था.

इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया तांडव

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन निकले हैं. हार्दिक पांड्या ने 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की उम्दा औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने किया है शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए हैं. जोस बटलर के बल्ले से 27 मैचों में 143.75 की स्ट्राइक रेट से 644 रन निकले हैं. हैरी ब्रूक ने 10 मैचों में 140.16 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं. क्रिस जॉर्डन ने 23.79 की औसत से 16 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं. जोफ्रा आर्चर ने 11 मैच की 11 पारियों में 28.14 की उम्दा औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2026 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).