Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में होली के मौके पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की व्यापारिक नगरी इंदौर (Indore) में होली (Holi) के मौके पर रंग (Color) डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में बुधवार की दोपहर को घटित हुई.
मूल रूप से बड़वानी का निवासी आदित्य जमरे इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करता था और होली के दिन वह अपने घर पर था. यहां वह अपने भाई-बहनों के साथ रहता था. जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने रंग डाला, जिस पर विवाद हो गया. दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें: Indore Shocking News: इंदौर में होली से पहले दुखद हादसा, सीवर की सफाई करने उतरे 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
पड़ोसियों के मुताबिक, चाकू से किए गए प्रहार के बाद आदित्य वहीं पर गिर पड़ा और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आदित्य के सीने और सिर में गंभीर चोट होने के कारण ज्यादा खून बह गया था और इसे ही मौत की वजह बताया जा रहा है.
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के कैमरा के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2026 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

