South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड नहीं तोड़ पाई दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, सेमीफाइनल से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी. दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 तक शानदार प्रदर्शन किया है. प्रोटियाज ने सुपर-8 में भारत को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. टीम की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है, जहां क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वहीं न्यूजीलैंड का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ग्रुप स्टेज में तीन जीत और एक हार के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. सुपर-8 में श्रीलंका को हराया, इंग्लैंड के खिलाफ करीबी मुकाबला गंवाया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऐसे में ब्लैककैप्स इस बड़े मुकाबले में अपनी पिछली हार का बदला लेने और इतिहास बदलने के इरादे से उतरेंगे.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ T20I Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं न्यूजीलैंड को सात मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच बार आमना-सामना हुआ है और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. ऐसे में वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड अब तक प्रोटियाज को नहीं हरा पाई है.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में मदद मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए मुख्य खिलाड़ी (SA vs NZ Key Players To Watch Out): क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. इन पर सभी की निगाहें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सिफर्ट और कगिसो रबाडा के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले का नतीजा तय कर सकती है. इसके अलावा डेविड मिलर और लॉकी फर्ग्यूसन के बीच की जंग भी दिलचस्प रहेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NZ 1st Semi-Final Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज.

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.