Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 50th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद सम्मानजनक जीत के साथ अपना अभियान खत्म करना चाहेगी. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-2 का मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
पाकिस्तान की टीम मजबूत बल्लेबाजी और घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. बाबर आजम, साहिबजादा फरहान और फखर जमान टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और शादाब खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका जैसे बल्लेबाजों के दम पर पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)
इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 100 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने महज 60 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा फखर जमान ने 84 रन बनाए.
दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दुष्मंथा चमीरा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दिलशान मदुशंका के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 212/8, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान 100 रन, फखर जमान 84 रन, ख्वाजा नफे 2 रन, शादाब खान 7 रन, मोहम्मद नवाज 0 रन, सलमान आगा 0 रन, उस्मान खान नाबाद 8 रन, शाहीन अफरीदी 4 रन, नसीम शाह 1 रन और अबरार अहमद नाबाद 0 रन.)
श्रीलंका की गेंदबाजी: (दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, दिलशान मदुशंका 3 विकेट और दासुन शनाका 2 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 50वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2026 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

