क्रिकेट

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में रही है और लगातार छह मुकाबले जीत चुकी है. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज टीम की ताकत हैं, जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली(Photo Credits: X/@mufaddal_vohra)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Weather Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मुकाबला कल यानी 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में रही है और लगातार छह मुकाबले जीत चुकी है. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज टीम की ताकत हैं, जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs ZIM T20 Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है, जिसमें एक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था.

दिल्ली का मौसम और पिच रिपोर्ट (Delhi Weather and Arun Jaitley Stadium Pitch Report)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं और भारत बनाम नामीबिया मैच को छोड़कर बाकी मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे हैं. इस पिच पर शुरुआती ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो सकती है.

दिल्ली में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं. दोपहर के समय हल्की गर्मी और सामान्य परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्टजे.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2026 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).